QS:Random group
From LimeSurvey Manual
Randomization समूह का नाम (random_group)
विवरण
यह प्रश्नों को एक निर्दिष्ट Randomization समूह में रखता है। निर्दिष्ट समूह में शामिल सभी प्रश्न सर्वेक्षण के प्रतिभागियों को अनिश्चित क्रम में दिखाए जाते हैं।
Randomization समूह के नाम का उपयोग करने वाला एक नमूना सर्वेक्षण आपको ExpressionScript नमूना सर्वेक्षण में मिल जाएगा।
मान्य मान
अपनी पसंद की कोई भी स्ट्रिंग दर्ज करें (उदाहरण के लिए: 'group1')। जिन सभी प्रश्नों के Randomization समूह का नाम बॉक्स में समान स्ट्रिंग सेट की गई है, सर्वेक्षण में उनका स्थान randomize हो जाएगा (=उनकी आपस में यादृच्छिक अदला-बदली होगी)।
पूर्वावलोकन
प्रश्नों का पूर्वावलोकन करने के लिए प्रश्न समूह का पूर्वावलोकन करें के बजाय सर्वेक्षण का पूर्वावलोकन करें फ़ंक्शन का उपयोग करें, क्योंकि दूसरे फ़ंक्शन में प्रश्न randomized क्रम में नहीं दिखाई देने की रिपोर्ट मिली है।