सर्वेक्षण को सुरक्षित रूप से चलाना
From LimeSurvey Manual
सर्वेक्षण को सक्रिय करने और प्रतिक्रियाएँ मिलना शुरू होने के बाद निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना उपयोगी होता है:
- सर्वेक्षण को तुरंत सर्वेक्षण आर्काइव के रूप में एक्सपोर्ट करें और .lsa फ़ाइल को किसी सुरक्षित स्थान पर सेव करें।
- सर्वेक्षण में बदलाव न करने का प्रयास करें। सर्वेक्षण के कुछ भाग सक्रिय करने के बाद भी बदले जा सकते हैं। कुछ छोटे बदलावों से समस्या नहीं होनी चाहिए। फिर भी बेहतर यही है कि सर्वेक्षण को सक्रिय/वितरित करने से पहले उसे पूरी तरह टेस्ट करें और आवश्यक बदलाव कर लें।
- यदि आप सुपरएडमिनिस्ट्रेटर हैं, तो कॉन्फ़िगरेशन मेन्यू से संबंधित विकल्प चुनकर पूरा डेटाबेस भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं (केवल MySQL)।