प्रश्नों और प्रश्न समूहों का क्रम बदलें
From LimeSurvey Manual
परिचय
प्रश्नों और/या प्रश्न समूहों का क्रम बदलने के लिए, सेटिंग टैब से प्रश्न/प्रश्न समूहों का क्रम फिर से बदलें पर क्लिक करें।
नोट: यदि मेन्यू आइटम दिखाई नहीं दे रहा है, तो अपने मेन्यू आइटम को डिफ़ॉल्ट स्थिति में रीसेट करने का प्रयास करें।

प्रश्न समूह/प्रश्न व्यवस्थित करें पृष्ठ दिखाई देगा।

प्रश्न समूह डिफ़ॉल्ट रूप से विस्तृत मोड में दिखाए जाते हैं।
प्रश्नों और प्रश्न समूहों का क्रम संपादित करने के बाद सेव करें/सहेजें और बंद करें दबाना न भूलें।
प्रश्नों का क्रम बदलना
किसी प्रश्न का क्रम बदलने के लिए, प्रश्न पर क्लिक करें और उसे नई जगह पर खींचें। उसे उसी प्रश्न समूह में रखा जा सकता है जिसका वह पहले से हिस्सा है, या किसी दूसरे प्रश्न समूह में भी।

इस उदाहरण में, प्रश्न "लिंग" की स्थिति बदली गई है।

प्रश्न समूहों का क्रम बदलना
प्रश्न समूहों का क्रम बदलने के लिए, समूह पर क्लिक करें और उसे वांछित स्थिति पर खींचें।

उदाहरण में, समूह "एकल विकल्प प्रश्न" की स्थिति बदली गई है:

प्रश्नों और प्रश्न समूहों का क्रम बदलने का वैकल्पिक तरीका
आप संरचना टैब के अंतर्गत स्थित सर्वेक्षण की संरचना से भी प्रश्नों और प्रश्न समूहों का क्रम बदल सकते हैं। प्रश्न (समूह) के नाम के आगे दिए गए तीन-लाइन वाले चिह्न पर क्लिक करें और उसे वांछित स्थिति पर खींचना शुरू करें।
