QS:टिप छिपाएँ
From LimeSurvey Manual
छिपाएँ टिप (hide_tip)
विवरण
अधिकांश प्रश्नों में आमतौर पर एक टिप शामिल होती है, जैसे "कृपया निम्नलिखित विकल्पों में से एक चुनें", या प्रश्न को भरने के तरीके के बारे में संकेत पाठ। यह विशेषता आपको इन टिप/संकेतों को बंद या चालू करने की सुविधा देती है।
इन टिप/संकेतों में सत्यापन मानदंड संदेश भी शामिल होते हैं (जैसे उत्तरों की न्यूनतम/अधिकतम संख्या, न्यूनतम/अधिकतम/बराबर राशि मूल्य)। यदि hide_tip सक्षम है, तो ये संदेश छिपा दिए जाएँगे। हालांकि, यदि उपयोगकर्ता अमान्य डेटा दर्ज करता है, तो टिप दिखाई देंगे। वे लाल रंग में दिखाई देंगे और सत्यापन मानदंड पूरे होने पर हरे रंग में बदल जाएँगे।
उपलब्ध विकल्प
- चालू - टिप/संकेत छिपे रहते हैं;
- बंद (डिफ़ॉल्ट)।
उन्नत
सत्यापन संदेशों को छिपाने के लिए आपको CSS का उपयोग करना होगा। नीचे दिया गया उदाहरण वह कोड दिखाता है जिसका उपयोग आप तब करें जब आप चाहते हैं कि प्रतिभागी कुछ गलत सबमिट करें तो उन्हें टिप/संकेत दिखाई दें:
.hide-tip .good {display: none;}
.hide-tip .error {display: none;}
.input-error .hide-tip .error {display: block;}